देव आरती में कपूर का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में सुबह और शाम कपूर जलाया जाता है, उस घर में नकारात्मक ऊर्जा थम जाती है और सकारात्मकता बढ़ जाती है। माना जाता है कि उस घर में सुख, समृद्धि और धन की कभी कमी नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि कपूर में इन पांच चीजों को मिलाकर जलाना शुभ होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूरज ढलने के पहले नियमित रूप से कपूर के साथ लौंग जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन की कभी-कमी नहीं होती। घर में सुख समृद्धि का संचार बढ़ाने और आय के साधनों में बढ़ोत्तरी के लिए सुबह शाम कपूर के साथ तीन इलायची नियमित रूप से जलाएं। किसी भी तरह की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सुबह के समय कपूर के साथ एक गुलाब का फूल जलाएं। ऐसा प्रतिदिन करने से धन संबंधी समस्याएं खत्म हो सकती हैं, ऐसा माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है तो उसे अपने घर के मंदिर में नियमित रूप से देसी घी में कपूर डुबोकर जलाना चाहिए, इस उपाय से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, ऐसी मान्यता है। नियमित रूप से कपूर में कुछ बूंदें चमेली के तेल की डालकर जलाने से हर तरह की आर्थिक तंगी दूर होती है और धन आगमन के संसाधन बढ़ जाते हैं, ऐसी मान्यता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें