मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

MUZAFFARNAGAR : शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आगामी त्यौहार के मद्देनजर ये निर्देश


मुजफ्फरनगर । कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता मे नगर के प्रबुद्व नागरिको के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

सभी धर्माे के प्रबुद्व लोगो के साथ आगामी त्यौहारो को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये विभिन्न बिंदुंओ पर चर्चा की गयी। साथ ही त्यौहारो पर होने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओ के संबंध मे विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये है। 

                      उन्होनें कहा कि दशहरें के त्यौहार पर रावण दहन कार्यक्रम किसी भी नये स्थान पर नही किया जायेगा। सभी कार्यक्रम अपने पारम्परिक स्थानों पर ही आयोजित होगें तथा पुतलों की ऊॅचाई निर्धारित मानक के अनुरुप ही रखी जायें। कार्यक्रम स्थल के बारे मे पूर्व मे ही प्रशासन को अवगत करा दिया जाये ताकि अग्निशमन विभाग अपनी पूर्ण तैयारी के साथ मौजूद रहें। उन्होनें अधिशाषी अधिकारी एवं नगर स्वास्थय अधिकारी को नगर के महत्वपूर्ण स्थानों एवं कार्यक्रम स्थलों पर अभियान चलाकर सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। 

                       *उन्होनें पटाखों के संबंध में कहा कि NGT एवं मा0 उच्चतम न्यायालय की गाईडलाईन के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।* उन्होनें जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुदृढ करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदारी के साथ त्यौहार मनाए तथा सभी जनपदवासियो को आगामी त्यौहारो मे एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। पुलिस विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा गया कि वे जनपद मे जगह जगह पर अपनी निगरानी रखे ताकि किसी भी प्रकार के अराजक तत्वो के कारण त्यौहारो मे जनपदवासियो को परेशानी का सामना न करना पडे तथा आवश्यकता पडने पर विडीयोग्राफी करायी जाये तथा ऐसे तत्वो पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

                        जिलाधिकारी महोदय ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण एवं ई-रिक्शा के बढते ट्रैफिक पर नियन्त्रण किये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में अनावश्यक शट डाउन न लिया जाये तथा आगामी त्यौहारों पर शासन के निर्देशानुसार विद्युत सप्लाई कराना सुनिश्चित करें।

                       उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव सहित समस्त उपजिलाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...