मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

गठबंधन में फांस: यूपी में नहीं तो कहीं नहीं हो सकता गठबंधन


लखनऊ । सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की रार और बढ़ गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि यूपी में गठबंधन नहीं है तो देश के स्तर पर भी नहीं हो सकता। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अखिलेश की शर्तों पर नहीं अपने संकल्पों पर चुनाव लडेगी। 

सपा व कांग्रेस में रार के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को देखना है कि गठबंधन किस स्तर पर है। अगर गठबंधन प्रदेश के स्तर पर नहीं है तो देश के स्तर पर भी नहीं हो सकता है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन की बात चली है। उसकी खबरें भी छपीं। अखबारों में क्या छपता है, इसकी सपा को परवाह नहीं है। सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को साथ लेकर सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने की रणनीति बनाएगी। सपा जाति जनगणना चाहती है। हम हर कीमत पर जाति जनगणना कराएंगे।

इसके साथ ही भाजपा और यूपी की योगी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि देवरिया से कानपुर तक जनता अन्याय से त्रस्त है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले लोगों की आंख की रोशनी छीन रहे हैं। कानपुर में भाजपा नेता ने व्यापारी की आंख फोड़ दी। दूसरे भाजपा नेता ने किसान की जमीन हड़प ली। उसने खुदकुशी कर ली। वह दोनों डिप्टी चीफ मिनिस्टर के संपर्क में है जिसने किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। अब बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है? उसकी चाबी खो गई या पेट्रोल-डीजल नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...