सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

... तेरी कब्र खुदेगी-जेऐनयू में फिर विवादित नारे


 नई दिल्ली। वामपंथी और देश विरोधियों का गढ रहे जेएनयू यानि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में  भाषा अध्ययन केंद्र की दीवारों और फर्श पर देर रात भद्दे नारे लिखे गए। जिन्हें जेएनयू प्रशासन ने रविवार सुबह मिटा दिया है। हालांकि यह विवादित नारे किस ने लिखे हैं इस बारे में प्रशासन में जांच शुरू कर दी है। 

दरअसल, रविवार सुबह जेएनयू के कैंपस से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें कैंपस की दीवारों और फर्श पर भगवा जलेगा, ...तेरी कब्र खुदेगी, एनआरसी, सीएए जैसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखे हुए हैं। दीवारों और फर्श पर पीएम मोदी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गई है, जिसको कॉलेज प्रशासन में मिटवा दिया है। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।  

जेएनयू से सामने आई तस्वीरों को देखकर मालूम होता है कि यह तस्वीरें जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस की हैं, जहां दीवारों में फ्री कश्मीर और इंडिया अधिकृत कश्मीर जैसी विवादित बातें लिखी हैं। साथ ही कैंपस के फर्श पर भी नीले रंग से कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुए हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन ने मिटा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...