मंगलवार, 19 सितंबर 2023

गणपति बप्पा करेंगे इन राशियों पर खुशियों की बरसात

 *आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१९ सितम्बर २०२३*


सम्वत् -२०८०

सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।

सूर्यगति – दक्षिणायन |

मास – भाद्रपद (भादौ)।

पक्ष – शुक्ल।

ऋतु – शरद।

दिन – मंगलवार।

तिथि – चतुर्थी दिन – १०:५७ मि. तक उपरांत पंचमी।

नक्षत्र – स्वाती दिन – १२:२१ मि. तक उपरांत विशाखा।

योग – वैधृति रात्रि – ०३:२० मि. तक उपरांत विष्कुम्भ।

पंचक – नहीं है।

भद्रा – पाताल की दिन – १०:५७ मि. तक है।

मृत्युबाण – नहीं है।

मूल – नहीं है।

चंद्र राशि – तुला।

सूर्य राशि – कन्या।

सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।

दिशाशूल – उत्तर में।

अभिजित मुहूर्त – नहीं है।

राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।

सूर्योदय – ०६:०१ मि.।

सूर्यास्त – ०६:०७ मि.।

व्रत – श्री गणेशोत्सव,ऋषि पंचमी।

पर्व – श्री गणेशोत्सव,ऋषि पंचमी।


*आज विशेष-* *श्री गणेशोत्सव प्रारंभ (महाराष्ट्र),ऋषि पंचमी मध्यान्ह में सप्तर्षि पूजा,सात वर्ष तक स्वर्णमयी प्रतिमा पूजा करके ब्राम्हण को दान करना चाहिए तथा बिना बोये जोते भूमि का साक (साग) खाना चाहिए,कपदीश्वर चतुर्थी,सरस्वती पूजा (उड़ीसा),सौभाग्य चतुर्थी (बंगाल),जैन संवत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैनियों का),रवियोग – १२:२१ मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – १०:५७ मि. तक।*



*कल विशेष -* *ऋषि पंचमी व्रत पूजनपूजन मध्याह्न में,रक्षा पंचमी (बंगाल),सांवत्सरी पंचमी (जैनियों का) विविध महोत्सव,गुरु पंचमी (उड़ीसा),रवियोग एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग दिन – १२:५१ मि. से।*


राशिफल

मेष राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।


वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।


मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।


कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।



सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।


कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।


तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।


वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।


धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा


मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।


कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।


मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के प्रयास सफल होगें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता में न बहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...