शनिवार, 16 सितंबर 2023

सूर्य देव इन तीन राशियों के लिए ला रहे हैं बड़ी खुशी


ग्रहों के राजा सूर्य  17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य राशि परिवर्तन कर एक वर्ष बाद कन्या राशि में पहुंचेंगे। ऐसे में सूरज के गोतर से तीन राशियों के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। 

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में फायदा होगा। न्यायिक क्षेत्र में चल रही समस्या का हल होगा। इनकम का नया स्त्रोत बन सकता है।

सिंह राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। व्यापार, वित्त और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें भी इस दौरान सफलता मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...