शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

अधिक पेस्टीसाइड के प्रयोग से कैंसर दे रही फसलें

मुजफ्फरनगर को अबोहर  फाजलका बनने से बचाए. डॉ पालीवाल


मुजफ्फरनगर :- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त  गांधीवादी चिंतक डॉ आर के पालीवाल का मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम में गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया .एक  चिंतन गोष्ठी मे उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी, डॉक्टर पालीवाल खुद जैविक  खेती कर जैविक खाद्य उत्पाद ही प्रयोग करते हैं. गांधी जी के ग्राम स्वराज पर कार्य कर रहे हैं. 

मुजफ्फरनगर के ग्राम बरला के मूल निवासी डॉक्टर आरके पालीवाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त  से सेवानिवृत्त है आजकल भोपाल  मध्यप्रदेश     जैविक खेती पर कार्य कर रहे उन्होंने मध्य प्रदेश में जैविक खेती करने के लिए काफी ग्राम समितियां का गठन किया है. 

 डॉक्टर पालीवाल ने बताया खेती में रसायनिक खाद व पेस्टिसाइड के अधिक प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही है लगातार स्वास्थ्य गिर रहा हैं जवान जवान बच्चों के हार्ट अटैक हो रहे हैं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की संख्या बहुत बढ़ रही है मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड वे रसायनिक खादों के खेती में अधिक प्रयोग  पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी यह क्षेत्र भी पंजाब के अबोहर अबोहर फजलका जैसा बनने वाला है  अबोहर फाजिल्का क्षेत्र में फसलों में भारी संख्या में पेस्टिसाइड्स रसायनिक खादों का प्रयोग किया गया फल स्वरुप क्षेत्र में कैंसर फैल गया है प्रतिदिन मुंबई कैंसर सेंटर अस्पताल के लिए एक ट्रेन जाती है जिससे कैंसर ट्रेन का नाम दिया गया है उसमें अधिकतर लोग कैंसर पीड़ित मरीज व तामीर दार  ही होते हैं, उन्होंने कहा  खेती में (भोजन) अधिक जहर मत डालिए. एमपी के गेहूं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 6 साल से मध्य प्रदेश भोपाल में रह रहा हूं एमपी में गेहूं में भी भारी मात्रा में पेस्टिसाइड्स व रसायनिक खादों का प्रयोग किया जा रहा है.  मध्यप्रदेश में जैविक खेती कम है. 

   मास्टर विजय सिंह के  सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के प्रकरण व दुनिया के सबसे लंबे धरने पर अफसोस जाहिर करते हुए  कहा कि सरकार व अधिकारियों को  गुण दोष व सरकारी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए, भू माफियाओं से सार्वजनिक जमीन  से अवैध कब्जा हटावा कर भूमि को जनहित के उपयोग में लाना चाहिए . 

  मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम मे चिंतन गोष्टी म डॉक्टर पालीवाल का  उपस्थित लोगों ने शाल उड़ाकर सम्मान किया  तथा जैविक खेती  करने व जैविक खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने का संकल्प लिया गोष्ठी में रोहित कौशिक , सीए सरदार अरविंद सिंह, नीरज जैन, प्रधानाचार्य प्रवीण दहिया, ठाकुर राजवीर सिंह जादौन विश्वजीत सिंह विकास आहूजा ,आकाश .रमेश पाल .प्रदीप.ओमपाल आदि काफी लोगों ने भाग लिया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...