गुरुवार, 10 अगस्त 2023

जज्बा दौड़ के लिए जज्बा जगाने निकली बाइक रैली


मुजफ्फरनगर। 13 अगस्त को होने वाली जज्बा दौड़ के लिए आज बाइक रैली शहर में निकली। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया के निर्देशन में आयोजित बाइक रैली में बड़ी संख्या में समर्पित युवा संगठन तथा समर्पित महिला शक्ति ने भाग लिया। गांधी कॉलोनी से शुरू होकर यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस वहीं पर संपन्न होगी। भाजपा नेता गौरव स्वरूप और विकल्प जैन ने नई मंडी में दौड का स्वागत किया। 

 रेशु चौक पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने रैली में शामिल लोगों का बहुत जोरदार स्वागत किया। इसमें ममता अग्रवाल, सोनिया लूथरा, मनी पटपटिया, सुखदर्शन सिंह बेदी, विशाल गर्ग, पूर्व सभासद आशु गुप्ता, पवन अरोरा, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...