मंगलवार, 29 अगस्त 2023

विद्यालय के कमरे में बिछी मिली खाट तो पड़ी डांट


मुजफ्फरनगर । जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा  द्वारा बालिका इण्टर कालेज , पीनना मु0नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य अवकाश पर पायी गयी, जिसका अवकाश पंजिका में अंकित किया गया था। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या ठीक पायी गयी। प्रभारी प्रधानाचार्य को शौचालयों एवं विद्यालय में  साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय में  एक कक्ष में चारपाई मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल हटाये जाने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में  बालिकाओं हेतु शौचालय पर्याप्त मात्रा पाये गये तथा पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्था ठीक पायी गयी। कल्याणकारी बालिका इण्टर कालेज, काजीखेड़ा-जागाहेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के पास इण्टर स्तर तक विज्ञान एवं कला वर्ग की मान्यता है। विद्यालय में कार्यरत स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय में छात्राओं हेतु खेल सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था तथा निरीक्षण के समय खेल के पीरियड में बालिका बैडमिन्टन खेलती पायी गयी, विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय की बालिका स्टेट स्तर पर खेलाे में प्रतिभाग करती रही है। विद्यालय में  मिड-डे-मील की व्यवस्था है तथा खाना बनाये जाने हेतु रसोई तथा सामग्री के भंडारण हेतु अलग कक्ष उपलब्ध था। निरीक्षण के समय भोजन माता दाल व चावल बनाती पायी गयी, जिसकी गुणवत्ता को जॉचा गया। विद्यालय में  विद्युत, पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था ठीक पायी गयी तथा बालिकाओं को विकास हेतु कम्प्यूटर लैब स्थापित की गयी है, जिसमे बालिका अध्ययन करती हुई पायी गयी।

प्रातः स्वामी कल्याण देव बालिका इण्टर कालेज, बघरा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में  स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानाचार्य का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल मे भर्ती है, जिस कारण आज विद्यालय में  उपस्थित नहीं हो पाये हैं। विद्यालय मे अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया तथा विद्यालय में अध्ययनरत् छात्राआंे की शिक्षा का स्तर ठीक पाया गया । प्रभारी प्रधानाचार्य को कक्षाे में साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रातः  के0के0 इण्टर कालेज, बघरा बघरा का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय 07 अध्यापक अवकाश पर पाये गये, जिनका अवकाश ऑनलाइन किया गया था। विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गयी तथा छात्राे के पठन-पाठन का स्तर सही पाया गया । विद्यालय में  औषधीय गुणों वाले पौधों को लगाया गया तथा प्रधानाचार्य द्वारा निरीक्षण के समय दिखाया गया तथा बताया गया कि प्रतिदिन इनकी देखभाल की जाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...