शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

मलीरा के पास निर्माणाधीन बाईपास का पुल का बेसगिरा


मुजफ्फरनगर। पिनना से जानसठ रोड को मिलाने वाले बाईपास के निर्माण को उस समय बहुत बड़ा झटका लगा जब सहारनपुर रोड पर इस बाईपास पर बनाए जा रहे पुल का बेस ढह गया। 

पिनना से मुजफ्फरनगर बाईपास का निर्माण चल रहा है। यह बाईपास शामली रोड को जानसठ रोड से जोड़ेगा। इस पर मलीरा के पास पुल को जौडने क लिए सड़क कि बेस तैयार किया गया था। हल्की बारिश के बाद आज यह बेस ढह गया। गनीमत यह हुई कि ना तो यह पुल चालू हुआ था जबकि इसको उससे पहले ही चालू करने की संभावनाएं जताई जा रही थी। ना ही उस समय कोई इसके नीचे था, जिस समय पुल गिरा। अचानक पुल का बेस गिरने से मिट्टी खिसक गई तथा लोग बाग चौक पड़े। सभी लोगों ने देखा कि पुल का बेस टूट कर पूरी तरह नीचे गिर चुका है। वहां मिट्टी पानी के कारण धंसक गई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...