नई दिल्ली। दिल्ली के आसपास फिर बाढ का खतरा है। हिंडन ने नोएडा में हड़कंप मचा दिया है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुल्लू में बादल फटने से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। गंगा, यमुना, घग्गर, हिंडन समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें