शनिवार, 1 जुलाई 2023

क्रांति सेना का कांवड शिविर रविवार से

मुज़फ्फरनगर । क्रांतिसेना द्वारा शिवभक्त कावड़ियों की निशुल्क सेवा हेतु परम्परागत रूप से लगाए जाने वाले विराट कावड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ कल दो जौलाई को पूर्व निर्धारित स्थान आनंद भवन मे हवन पूजन और मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, प्रदेश महासचिय मनोज सैनी ने बताया कि मुज़फ्फरनगर मे आयोजित होने वाला यह कावड़ सेवा शिविर पिछले 29 वर्षो से निरंतर क्रांतिसेना अध्यक्ष / शिवसेना के पश्चिम उत्तरप्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा के दिशा निर्देश व नेरतत्त्व मे आयोजित होता हैँ, यह कावड़ सेवा शिविर पश्चिम उत्तरप्रदेश मे सबसे पहले यानि गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व प्रारम्भ होता हैँ और सबसे बाद  में शिवरात्रि के दिन इसका समापन किया जाता हैँ, कावड़ सेवा शिविर में  डाक्टर योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, अलोक अग़ग्रवाल, सुशील मिंकल, अमित गुप्ता, अनुज चौधरी, गौरव गर्ग, शैलेन्द्र शर्मा, क्रान्ति कामगार सेना जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह उज्जवल पंडित, पूनम अग्रवाल, पूनम चौधरी, जितेन्द्र गोस्वामी, ललित रुहेला,  मगतराम, भुवन मिश्रा, अमित बॉबी, शेंकी शर्मा, सचिन जोगी,  प्रेमलता शर्मा सहित सेकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता 24 घंटे शिवभक्तो कि सेवा मे लगे रहते हैँ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...