रविवार, 2 जुलाई 2023

सपा नेता आज़म खान का सहारनपुर चन्द्रशेखर आजाद से मिलने जाते हुए मुजफ्फरनगर में स्वागत




मुज़फ्फरनगर । सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री आजम खान का रामपुर से सहारनपुर आजाद समाज पार्टी नेता चन्द्रशेखर आजाद से मिलने जाते हुए मुज़फ्फरनगर के ग्राम जौली में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व वरिष्ठ सपा नेता सैयद अली अब्बास काज़मी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सपा नेता सैयद अली अब्बास काज़मी ने कद्दावर सपा नेता आज़म खान का ज़ोरदार स्वागत करते हुए चर्चा के दौरान मुज़फ्फरनगर में सपा संगठन द्वारा किये जा रहे मजबूत कार्यो व प्रयासों से उनको अवगत कराया।

 इस दौरान सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत, अरशद मलिक, अब्दुल्ला कुरेशी, हारून खान,निखिल चौधरी, हुसैन राणा, बाबर सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय लोगो द्वारा भी वरिष्ठ सपा नेता आज़म खान का स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...