बुधवार, 26 जुलाई 2023

अंजू बन गई फातिमा? आशिक के साथ फोटो वायरल


नई दिल्ली । भारत से अपने पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू के धर्म परिवर्तन करने और अपने प्रेमी से निकाह करने की खबर आ रही है।  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू अब फातिमा बन गई है। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया हैं। हालांकि अंजू ने इसे अफवाह बताया।  

दो दिन पहले वीजा लेकर पाकिस्तान गई अलवर की अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान आई हैं और कुछ दिनों में भारत लौट जाएगी। उसके इस बयान के बाद, अब उसके निकाह कर लेने की खबर भी सामने आई है। आपको बता दे कि अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और फिलहाल राजस्थान में अपने दो बच्चों के साथ,पति से अलग रह रही थी। अंजू धर्म बदलने से पहले ईसाई थी। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर विश्वास किया जाए तो,अंजू ने धर्म बदलने के बाद अपना नाम अंजू से फातिमा रख लिया है। बताया जा रहा हैं दोनों का निकाह इस्लामाबाद की जिला कोर्ट में हुआ हैं। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने भी अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की बात को स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। और महिला अंजू / फातिमा को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से उसके प्रेमी के घर भेजा दिया गया है। अंजू ने कहा "मैंने किसी ने कोई निकाह नहीं किया है। धर्म परिवर्तन करने और नाम फातिमा रखने की खबरें भी अफवाह हैं। अंजू ने कहा मैं वापस आने के तैयारी में लगी हुई हूं। अंजू ने कहा कि कल तक मुझे वापस पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना होना है। परसों तक मैं पहुंच जाऊंगी और अपने बच्चों से मिलूंगी। पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह की सूचना को अंजू ने गलत बताते हुए कहा कि लोग मेरे बारे में फेक सूचनाएं फैला रहे हैं। इस्लाम कबूल करना, निकाह करना मेरे लिए इतना आसान नहीं है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का कहना है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है, मुझे क्या पता। जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई। अंजू के मां से अंजू की बातचीत होती रहती है, मुझसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है। मेरी तरफ से न ही घर वापस आने का दबाव है और न ही उससे बात करने का दबाव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...