गुरुवार, 13 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बाढ़ क्षेत्र और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण



सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद व आसपास के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। वे कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में है, साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शाकुम्भरी देवी के पास पानी आने से मार्ग बंद है। 

ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे है। वो शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भी हवाई सर्वे कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वो पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगोें को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

उत्तराखंड उत्तरकाशी में फटा बादल,भारी तबाही की आशंका, देखें वीडियो

उत्तरकाशी। बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी गई है । गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली ...