शनिवार, 1 जुलाई 2023

लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

 







मुजफ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 50 वे जन्मदिन पर सपा कार्यालय महावीर चौक मुज़फ्फरनगर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाने के साथ उनकी दीर्घायु कामना हेतु रक्तदान, वृक्षारोपण करने के साथ देश में सांप्रदायिक सौहार्द,देश की अखंडता के लिए संकल्प लेते हुए "लोक कल्याण दिवस" के रूप में मनाया गया।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,पूर्व सांसद कादिर राणा,गठबंधन के मीरापुर विधायक चन्दन चौहान,विधायक पंकज मलिक,महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, सतेंद्र सैनी,राकेश शर्मा,साजिद हसन,गौरव जैन,गोल्डी अहलावत सहित अनेक नेताओ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50 वे जन्मदिन पर सर्वप्रथम केक काटकर खुशी का इज़हार किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...