मंगलवार, 4 जुलाई 2023

आम आदमी पार्टी के शाहपुर चेयरमैन भाजपा के रंग में रंगे

मुजफ्फरनगर । आम आदमी पार्टी के शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन भाजपा के रंग में रंग गये हैं। भाजपा में शामिल होने की कोई तो घोषणा शाहपुर चेयरमैन ने मीडिया में नहीं की, मगर जीतने के बाद से ही लगातार भाजपा नेताओं से नजदीकियां कुछ और ही बयां कर रही हैं । 

शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम ने कावड़ मार्ग पर कावडियो के स्वागत में  होर्डिंग्स लगाए हैं, जो आम आदमी पार्टी के नही बल्कि पूरी तरह भाजपाई है। मोदी से लेकर संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष का होर्डिंग्स पर फोटो है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजी अकरम पूरी तरह भाजपाई हो गए है। आम आदमी पार्टी जनपद में शुरू होते ही खत्म हो गई। हालांकि हाजी अकरम के जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को बहुत कुछ उम्मीद दिखी थी लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही आप की उम्मीदों पर पानी फिर गया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह भी है कि हाजी अकरम आप के सिंबल पर चुनाव लडे और जीतने के बाद गुपचुप तरीके से भाजपा नेताओं से मिलते रहे मगर कोई घोषणा भाजपा ज्वाइन करने की क्यों नहीं की? ये एक सवाल बनकर उभर रहा है। वही चेयरमैन शाहपुर के आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी के साथ भी सम्बंध हैं वहीं विगत उन आरएसएस के पदाधिकारी के साथ चेयरमैन शाहपुर प्रशासनिक अधिकारियों से भी परिचय के लिहाज से मिले थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...