बुधवार, 5 जुलाई 2023

हिंद महासागर में मिला पाताल का रास्ता


नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने हिन्द महासागर में एक ग्रेविटी होल का पता लगाया है। इसे पाताल का रास्ता कहा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, वैज्ञानिकों को संदेह है कि समुद्र में मिला यह ग्रेविटी होल एक प्राचीन समुद्र के अवशेष हो सकते हैं। जो लाखों साल पहले गायब हो गया था। महासागर में जिस जगह ग्रेविटी होल मिला है, वहां पर गुरुत्वकार्षण बल बाकी पृथ्वी से कमजोर पड़ जाता है। वैज्ञानिकों ने अब इस बात का पता लगा लिया है कि जिस जगह ग्रेविटी होल मिला है। वहां गुरुत्वकार्षण बल कमजोर क्यों है? ग्रेविटी होल पृथ्वी की सबसे रहस्यमय गुरुत्वाकर्षण विसंगति मानी जाती है। इसे इंडियन ओशियन जियोइन लो (आईओजीएल) के नाम से जाना जाता है। यह विशाल ग्रेविटी होल 2 मिलियन वर्ग मील का इलाका है। जो पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे 600 वर्ग मील तक फैला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...