शनिवार, 1 जुलाई 2023

बस में आग लगने से 27 जिंदा जले


बुलढाणा। महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा कस्बे के पास एक भीषण बस हादसे में 27 यात्रियों की जान चली गई। यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ। यह सिटी लिंक ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि 26 लोग सीधे बस में ही जलकर राख हो गए। इस भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह महाराष्ट्र के लिए सदमे जैसी है। बुलढाणा के एसपी सुनील कडासेन ने बताया कि बस में कुल 33 लोग सवार थे। इनमें से 3 मासूमों समेत 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में लगी आग ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और पलभर में सब कुछ खत्म हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को पांच- पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...