मुजफ्फरनगर। पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में आयोजित मेरठ जोन मेरठ की “26वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता” का पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा किया गया शुभारम्भ, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी गयीं शुभकामनाएं।*
आज दिनांक 26.07.2023 से पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में मेरठ जोन मेरठ की 26वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 28.07.2023 तक चलेगी जिसमें कलस्टर(महिला, पुरुष) (कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, आर्म रेसलिंग पावर लिफ्टिंग) आदि खेलों में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज दिनांक 26.07.2023 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अजय साहनी महोदय द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पुलिस बैंड द्वारा धुन बजाकर महोदय का अभिवादन किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता हेतु उपस्थित समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को सदैव खेल भावना से ही खेलना चाहिए, हारने पर भी हताश नहीं होना चाहिए बल्कि लगातार प्रयास करने से निश्चित ही सफलता मिलती है। महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी गयीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरी0 मु0 नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें