गुरुवार, 13 जुलाई 2023

सोलानी बहा ले गई पुरकाजी लक्सर मार्ग, 20 गांवों का भी संपर्क कटा


मुजफ्फरनगर। जनपद में उफनती सोलानी की बाढ़ से पुरकाजी लक्सर मार्ग टूटने से 20 गांव से संपर्क कट गया।  उत्तराखंड के लिए भी आवागमन बंद हो गया है। सूचना पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 
पहाड़ी बारिश से सोलानी का पानी खादर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात पानी लक्सर मार्ग तक पहुंच गया। करीब पांच फीट तक मार्ग टूट गया। क्षेत्र के लोगों ने  प्रशासन को जानकारी दी।  डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।  लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। गांव भैंसीवाला, बढ़ीवाला और शेरपुर क्षेत्र में अधिक पानी है। मार्ग टूट जाने से यहां से उत्तराखंड़ में आवागमन बंद हो गया है। पुरकाजी से खादर क्षेत्र के करीब 20 गांव का यही मुख्य रास्ता है। गुरुवार को प्रशासन की टीम दौरा करेगी।  डीएम ने बताया कि प्रशासन ने बचाव के  इंतजाम किए गए हैं। 
खादर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने  व्यवस्था कराई । एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने भोजन की व्यवस्था में एसडीएम  सदर परमानंद झा और सदर तहसीलदार अभिषेक शाही को लगवाया जिन्होंने भोजन वितरित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...