शुक्रवार, 2 जून 2023

स्टेज पर गूंज रहे थे गीत कि अचानक इस गायिका को लगी गोली


पटना। हर्ष फायरिंग में  गोली लगने से भोजपुरी गायिका घायल हो गई। 

 निशा उपाध्याय ने बताया कि वह जनता बाजार में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। कार्यक्रम चल ही रहा था तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। निशा उपाध्याय ने बताया कि गोली उन्हें कब लगी यह इन्हें पता नहीं चल पाया। जब उन्हें जलन महसूस हुआ तब पता चला कि उन्हें गोली लगी है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आयोजक के द्वारा तुरंत कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।निशा को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के लोग भी छपरा से पटना पहुंचे। फिलहाल मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति ठीक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...