रविवार, 4 जून 2023

बारिश से फिर सुहाना हुआ मौसम


नई दिल्ली। रविवार सुबह फिर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे गर्मी सताने लगेगी। 

मौसम विभाग ने आज सुबह मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान दिल्ली के आसपास के इलाकों में जताया था। कल दिनभर मौसम खुला रहा। बारिश के हालात भी नहीं बने। ऐसे में लग रहा था कि अब बारिश की विदाई हो गई है। इसके बाद मौसम विभान की ओर से भी तापमान और गर्मी बढ़ने की बात कही गई। देर रात और तड़के तक बारिश की स्थितियां नहीं थीं लेकिन सवेरे के समय बारिश होने लगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...