गुरुवार, 29 जून 2023

भाजपाईयों ने किया वृक्षारोपण


मुजफ्फरनगर। मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश जिसका नेतृत्व प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री भूपेन्द्र चौधरी जी कर रहे है, के तत्वाधान में वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के उद्देश्य से आज भाजपा मीडिया प्रभारी और कार्यक्रम संयोजक कमलकान्त शर्मा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में  देवी अहिल्या बाई चौक पर वृहत व्रक्षारोपण किया। और वृक्ष को बचाने और पोषण करने का संकल्प लेते हुऐ सभी लोगो से अपने आस पास वृक्षों को लगाने और बचाने का आह्वन किया जिससे शुद्ध वायु और ऑक्सीजन से आमजन को स्वास्थ लाभ हो सके।

 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान भाजपा के प्रदेश सह संयोजक श्री श्रीमोहन तायल,स्वच्छ भारत अभियान भाजपा के जिला संयोजक श्री बृजेश दीक्षित,जिला उपाध्यक भाजपा श्री विजेंद्र पाल,भाजपा मीडिया प्रभारी श्री कमलकांत शर्मा (बुक स्टोर),श्री रामप्रकाश अरोरा,भाजपा नेता श्री रामपाल सैन,श्री राजेंद्र बजाज,श्री अजयकांत शर्मा,श्री गोविंद कश्यप,श्री पारस अरोरा,श्री रश्मि गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...