मुज़फ्फरनगर। कावंड यात्रा 2023 को सफल व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिये नरेन्द्र सिंह बहादुर अपर जिलाधिकारी ( प्रशासन ) व गजेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी ( वि० ⁄ रा० ) ने सभी विभागों के सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार मे किया। कावड़ यात्रा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा को सफल बनाएंगे और मैंने कहा संबधित अधिकारियो को कडी सर्तकता व स्वच्छता का विशेष् प्रबन्ध करने के निर्देश दिये गये। जनपद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो कमियां अभी भी अधूरी हैं उन्हें तत्काल पूर्ण कर लिया जाए। किसी भी कमी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी‚ उन्होंने कहा की कावड़िया को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस बैठक मे सभी प्रशासनिक अधिकारियो को कावंड यात्रा के दौरान खाद्य विभाग व बिजली विभाग को अपने कार्य को निष्पक्ष व सर्तकता से वहन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ सडक सुरक्षा को भी दुरस्त बनाने व किसी कारणवश कोई दुर्घटना होने की स्थिति मे पहले से ही चिकित्सा विभाग को अपनी तैयारियो को पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। जनपद के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जायेगी। इस कावंड यात्रा 2023 को प्लास्टिक मुक्त बनाने की भी पूर्ण तैयारियां की गई है। देहात व शहरी क्षेत्रो मे मांस की दुकानो को पूर्णतया बंद रखने के भी निर्देश दिये गये। किसी भी प्रकार की भडकाउ व संवेदनशील सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य सडको पर पक्की बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिया गये। भक्तो को जलाभिषेक करने में किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा जलाभिषेक के समय जनता एक स्थान पर एकत्रित नहीं होनी चाहिए आवागमन बना रहे।
इसी क्रम मे जनपद मुज़फ्फरनगर मे 09 सुपर जोन‚ 16 जोन‚ 53 सब जोन को 60 सैक्टरो मे विभाजित कर 18 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट‚ 32 जोनल मजिस्ट्रेट‚ 166 सब जोनल मजिस्ट्रेट व 160 सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी। सभी तैनात अधिकारियो काे अपनी ड्यूटी निष्पक्षकता से व सर्तकता से करने को कहा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें