मंगलवार, 2 मई 2023

तिहाड़ जेल में गैंगेस्टर की हत्या


नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और उसके साथियों ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद जेल अधिकारी टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर भी पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी के घुसते ही हमलावरों ने गोलियां बरसाई थी। पहली गोली उसकी पीठ पर मारी गई। गोली लगते ही उसने पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं।

गोलीबारी होते ही कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई थी। जज व कर्मचारियों ने अपने कमरे में जाकर जान बचाई। वहां मौजूद अन्य वकील अहलमद के कमरे में घुस गए। गोली चलते ही गोगी के साथ अंदर गए कमांडो ने हमलावरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें ढेर कर दिया। ये बदमाश टिल्लू गैंग के सदस्य थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिसर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र ब...