रविवार, 14 मई 2023

मुजफ्फरनगर भाजपा ने टिकट काटा, निर्दलीय लड़कर सभासद बन गए चाची-भतीजा

 


मुजफ्फरनगर। शहर के कई वार्ड में निकाय चुनाव के नतीजे चौकाने वाले और दिलचस्प रहे। भाजपा ने टिकट के दावेदार अर्जुन का टिकट काट दिया था। इसके बाद अर्जुन ने वार्ड 12 और उनकी चाची मिथलेश ने वार्ड नौ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। दोनों जगह भाजपा प्रत्याशियों को हराया। 

भाजपा में सक्रिय अर्जुन प्रजापति वार्ड 12 से टिकट के दावेदार थे। मगर, पार्टी ने उनकी जगह श्रवण कुमार को टिकट दिया। भाजपा से टिकट कटने के बाद अर्जुन ने वार्ड 12 और उनकी चाची मिथलेश प्रजापति ने वार्ड नौ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। अर्जुन प्रजापति ने 1076 वोट हासिल कर भाजपा के श्रवण कुमार (818) को पराजित कर दिया। वार्ड नौ मोहल्ला आबकारी में मिथलेश प्रजापति और भाजपा के राजकिरण के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को 1011 वोट मिले, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने यहां पर्ची से फैसला किया। पर्ची के नतीजे मिथलेश के हक में आए और भाजपा प्रत्याशी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। चाची-भतीजे की जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि दोनों वार्ड के लोगों ने भरपूर साथ दिया है। आखिरी वक्त में नामांकन किया था। हमारे लिए यह बेहद ही खुशी की बात है। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति, आकाश, रामनिवास, मांगेराम, सागर, रवि, डॉ राजू ने खुशी जताई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कर्ज में दबा किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है- चौधरी राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन में आयोजित मासिक पंचायत में आज क्षेत्रीय किसानों ने...