सोमवार, 15 मई 2023

भाकियू अराजनैतिक ने किया चौधरी टिकैत को याद


मुजफ्फरनगर । आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा चौ महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि व भाकियू अराजनैतिक के प्रथम स्थापना दिवस  पर किसान गोष्ठी का आयोजन श्रीराम कॉलेज के हॉल में  किया गया। गोष्ठी में आए किसानो ने किसान मसीहा को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

किसान गोष्ठी की अध्यक्षता ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर व संचालन सुधीर पहलवान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि टिकैत साहब का जीवन हमेशा एक आदर्श जीवन रहा है। टिकैत साहब ने सत्ता को जनता के अराजनैतिक स्वरूप का अहसास कराया। उन्होंने यह साबित किया कि कोई संगठन  राजनैतिक दल से समानांतर दूरी बनाकर भी किसानो का ज्यादा भला कर सकता है। टिकैत साहब ने सत्ता को दिल्ली, लखनऊ से गांव में दौड़ लगवाकर यह संदेश दिया कि अराजनैतिक शब्द में बड़ी ताकत है। आज हम सब लोग भी यह प्रण लेते है कि टिकैत साहब के अराजनैतिक स्वरूप को हमेशा जिंदा रखने का कार्य करेगे।

किसानो को आज न्यूनतम समर्थन मूल्य की नही बल्कि एक न्यूनतम आय और सुविधाओ की जरूरत है। देश में भविष्य में एक किसान आंदोलन किसानों के आर्थिक कल्याण के लिए करना होगा।  किसानो को आर्थिक नीतियां नुकसान कर रही है। देश में किसी भी कृषि आयात को तब तक मंजूरी न दी जाए जब तक देश में किसी फसल की उपलब्धता न हो। कृषि आयात के कारण किसान की फसलों के दाम गिर रहे है। कार्यक्रम को नीरज पहलवान मण्डल अध्यक्ष, अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष, अक्षय त्यागी युवा जिलाध्यक्ष,मुर्तजा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ,चंदरपाल सिंह मावी सहित कई लोगो ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम में  सुधीर पहलवान तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना,कुशलवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, अवनीश चौहान ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी,शाहबाज त्यागी, आलोक ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, विपिन मेंहदियान तहसील अध्यक्ष जानसठ,नीरज मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बघरा,धन्नू अहलावत, सतेंद्र मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना,मयंक त्यागी,अमित त्यागी, राजीव नीटू दुलहेरा प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश, देवेंद्र सलारपुर,विनीत त्यागी,गगन,विजित त्यागी, दुष्यंत त्यागी मोहित मलिक, विपिन त्यागी मंडल महासचिव,नौशाद मलिक,वसीम खान,बिजेंद्र बालियान,बबलू,सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कर्ज में दबा किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है- चौधरी राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन में आयोजित मासिक पंचायत में आज क्षेत्रीय किसानों ने...