बुधवार, 31 मई 2023

सपा ने मनाई देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में उनके ऐतिहासिक जीवन पर प्रकाश डाला गया।

 सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने विचार गोष्ठी में देवी अहिल्याबाई होल्कर को पुष्प अर्पित करते हुए सशक्त व मजबूत भारत की प्रेरणा बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भारत की मजबूती का संकल्प लेने का आह्वान सपा कार्यकर्ताओं से किया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यों के अलावा देश को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

 वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने देवी अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश की मजबूती के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।

 पूर्व प्रमुख वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल सिंह पाल ने देवी अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए उनके शासनकाल में भारत के नव निर्माण को ऐतिहासिक समयकाल बताया।

कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व प्रमुख विनय पाल सिंह पाल,सपा नेता साजिद हसन,नि० विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा,सैयद नोशाद अली,सपा नेता सतीश गुर्जर, राजकिशोर शर्मा,डॉ अलीशेर अंसारी,संदीप धनगर, हाजी इकबाल,पूर्व चेयरमैन मीर हसन,दर्शन सिंह धनगर,शमशेर मलिक,पवन बंसल, अरशद मलिक, सुमित पंवार बारी,पवन पाल,आफाक पठान  त्यागी, तरुण शर्मा,हाजी इकबाल,अमीर कासिम एडवोकेट, सभासद अन्नू कुरैशी, पंकज सैनी, हसीब राणा, हाजी गुफरान,वसीम राणा, हारून अली सिद्दीकी, हाजी शफीक, दुर्गेश पाल, शाहजेब एडवोकेट सहित अनेक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...