चंदौसी। मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 35 वर्षीय युवक गूंगा और अविवाहित है। सोशल मीडिया पर उसका संपर्क गुजरात के शहर जामनगर निवासी महिला (45) से हो गया है। महिला भी गूंगी है। फोन पर चैटिंग व वीडियो कॉल पर इशारों में बात हो गई और दोनों में प्यार हो गया।
महिला के दो बच्चे हैं और पति भी गूंगा हैं। महिला चंदौसी के युवक से मिलने के लिए घर से निकल पड़ी। रविवार की सुबह ट्रेन से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां से महिला ने युवक को वीडियो कॉल की। युवक महिला से मिलने के लिए घर से निकला तो उसके पिता ने देख लिया। उससे जाने का कारण पूछा। उसने महिला की वीडियो कॉल दिखाई। इसके बाद पिता ने युवक को घर पर ही रोक दिया और खुद रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
उन्होंने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने महिला को सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला के मोबाइल के जरिये उसके जेठ से संपर्क किया और उसके चंदौसी में होने की जानकारी दी। महिला के परिजन गुजरात से चंदौसी उसे लेने के लिए आ रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें