रविवार, 9 अप्रैल 2023

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन


 मुजफ्फरनगर 09 अप्रैल। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिमी उ.प्र) पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर संगठन महामंत्री  धर्मपाल सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने वाली है। पार्टी पदाधिकारियों और चुनावी मैदान में उतरने वाले नेताओं की भाग-दौड बढ़ गई है तथा राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

आज भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्र के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए।


जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, जैसे- बूथ सशक्तिकरण, नगर निकाय चुनाव, मन की बात आदि पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों एवं अंत्योदय के प्रति अति संवेदनशीलता के चलते पार्टी को सर्वाधिक लोकप्रियता व ख्याति प्राप्त है। लोकतंत्र के सच्चे मूल्यों को सदैव ध्यान में रखने वाली भाजपा चहुंओर छाई हुई है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का नाम बच्चा-बच्चा जानता है।

संगठन महामंत्री ने बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के आधार स्तम्भ की तरह है, जो उसे नित नई ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने तथा उनसे निकट संपर्क बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी, नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष  सतेन्द्र सिसौदिया सहित क्षेत्रीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...