बुधवार, 19 अप्रैल 2023

सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा दर्ज करेगी बडी जीत-हरेन्द्र मलिक

मुज़फ़्फ़रनगर।सपा रालोद व आसपा गठबंधन प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा के लिए सपा कार्यालय पर आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोलते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा प्रभारी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने वार्डो में प्रचार की कमान संभालने का आह्वान किया।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि एक बार फिर सपा रालोद गठबंधन आजाद समाज पार्टी के समर्थन से चेयरमैन प्रत्याशी लवली शर्मा को खतौली उपचुनाव की तरह बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के बीच पहुंचकर मजबूत इरादे से चुनाव को जीत में बदला जाएगा।

सपा नेता राकेश शर्मा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी लवली शर्मा की चुनावी कमान सम्भालने के लिए सपा कार्यालय पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्त्ताओं व नेताओ का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने नगर को भ्र्ष्टाचार के चलते नरक बनाया है। गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा की जीत होगी तो नगर में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।राकेश शर्मा ने कहा कि सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा की जीत नगर को सुनियोजित विकास व भाजपा के फैले भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरूआत होगी।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी ने नगर के सभी 55 वार्डो में मजबूत कार्यकर्ताओ की टीम के जरिये प्रत्येक वार्ड में सपा गठबंधन की जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी कमान सम्भालने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सपा गठबंधन के सभी वार्डों में प्रत्याशियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने वार्डों में सपा गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सह लोकसभा प्रभारी मुजफ्फरनगर हाजी लियाकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व प्रमुख विनय पाल,सपा नेता बॉबी त्यागी, सपा नेता साजिद हसन पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, महानगर महासचिव सलीम मलिक, उमेश त्यागी, शौकत अंसारी,गौरव जैन,शमशेर मलिक, इस्राइल पहलवान,असद पाशा,सुमित पंवार बारी,सपा नेत्री विभा चौधरी, संदीप धनगर, दर्शन सिंह धनगर,सतीश गुर्जर,वीरेंद्र तेजियांन, लाला ठाकुर,रामपाल सिंह पाल,राशिद मलिक, शर्मिष्ठा पाल,राशिद जैदी,पवन पाल, फरमान मोनी,आदि ने सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...