आज सुबह शुरू हुआ साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर काटते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से रुक जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कुछ हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
ग्रहण समाप्त होते ही तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
ग्रहण समाप्त होते ही गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तिल और चने की दाल का दान अवश्य करें।
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू लगाने के साथ पोंछा लगा दें।
सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है।
इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करके अपने आराध्य के दर्शन जरूर करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें