होशियारपुर। खुरालगढ़ के पास पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर एक कैंटर जा चढ़ा। इस भीषण हादसे में मुजफ्फरनगर के निवासी सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। मरने वाले भट्टा मजदूर बताए गए हैं।
बताया गया कि मृतक जिला नाभा के गांव भादसों जिंदल में मेहनत मजदूरी करते थे। मूलरूप से ये सभी उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के फुगाना के निवासी थे। बैसाखी के अवसर पर ये सभी नाभा से खुरालगढ़ के मत्था टेकने के लिए जा रहे थे। तपोस्थल से कुछ दूरी पर ढलान है। यह सभी पैदल चल रहे थे। इसी दौरान ढलान पर खड़ी ट्राली बेकाबू हो गई और श्रद्धालुओं पर जा चढ़ी। गढ़शंकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत सिंह खाख ने कहा कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि बाकी को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। मरने वालों में राहुल (25) निवासी मस्तान खेड़ा (मुजफ्फरनगर), सुदेश पाल (48), उन्नति (16), गीता देवी (40) गांव समोली (मुजफ्फरनगर), रामो (15) निवासी काकड़ा (मुजफ्फरनगर, वर्तमान पता भादसों, नाभा)। संतोष देवी (50) और अंगूरी देवी (73) निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रहने वाले थे। मृतकों में गीता देवी और उसकी बेटी उन्नति, देवर सुदेश पाल, भांजा राहुल हैं। चार मृतकों के अलावा 16 घायल सभी आपस में रिश्तेदार हैं। ये इस समय गांव भादसों, नाभा (पटियाला) में ईंट भट्ठे में काम करते हैं। पीजीआई में भर्ती घायलों में परियश निवासी मस्तान खेड़ा (मुजफ्फरनगर), गुरजोत सिंह (समराला, लुधियाना) सुखदेव (जंडियाली, लुधियाना) रश्मि (भादसों, नाभा) टीना (भादसों, नाभा), जोगिंद्रो देवी (यमुनानगर) शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें