रविवार, 23 अप्रैल 2023

पहली बार नगरपालिका में शामिल वार्ड 41 में भाजपा कार्यालय खुला


मुजफ्फरनगर। वार्ड 41 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हिमांशु कौशिक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप पंडित श्रीभगवान शर्मा अरविंद राज शर्मा हरिओम कौशिक सुखदर्शन सिंह बेदी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड 41 का ज्यादातर क्षेत्र पहली बार नगरपालिका की वोट करेगा और नगरपालिका में क्षेत्र की हिस्सेदारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में रहते हुए क्षेत्र की सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है लेकिन जल्द ही नगर पालिका में शामिल होने के बाद यहां विकास की नई धारा बहेगी इसमें हिमांशु कौशिक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...