सोमवार, 6 मार्च 2023

मुजफ्फरनगर में होली और शब ए बारात के चलते सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम

 


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में सघन चेकिंग के साथ-साथ मुख्य चौराहों एवं होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में शिव चौक, अस्पताल चौराहा हनुमान चौक, विश्वकर्मा चौक, गांधी कॉलोनी चौक सहित होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है। 

आपको बता दें कि होलिका दहन एवं रंग व शबे बारात का त्यौहार एक साथ होने के चलते जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते पुलिस विभाग को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के आदेश जारी किए गए थे। उसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान संजीव सुमन के निर्देश पर जिले का पुलिस प्रशासन मुख्तार हो गया कई चौराहों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ होलिका दहन स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...