शुक्रवार, 17 मार्च 2023

चैकिंग अभियान के खिलाफ क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन


 मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जनपद के चौराहों पर चल रही चेकिंग अभियान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति को एक मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने मांग की है कि जनपद के चौराहों पर चल रही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है और डग्गामार वाहन भी धड़ल्ले से चल रहे है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने यातायात पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाहन चैकिंग के नाम पर आम जनता का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी यातायात व्यवस्था संभालने के बजाये चौराहों पर वाहन चैकिंग के नाम पर अवैध उगाही का अभियान चलाये हुए है। उनका पूरा ध्यान यातायात व्यवस्था सही करने के बजाय जेब भरने तक रह गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...