बुधवार, 8 मार्च 2023

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में फूलों की होली की धूम




 मुजफ्फरनगर। जनपद में होली का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर जहां लोग रंगों में डूबे रहे वहीं शाम के समय गणपति खाटू श्याम मंदिर में भव्य फूलों की होली का आयोजन किया गया

 इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त फूलों की होली के साक्षी बने तथा भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मंदिर समिति के चेयरमैन भीम कंसल, अशोक गर्ग आदि ने सभी को फूलों की वर्षा करके आह्लादित कर दिया। आयोजन में मीनू शर्मा, काजल, मुस्कान पाल, आशुतोष तोमर, रति सिंघल तथा संगीता आदि ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। बड़ी संख्या में भक्तों ने इस होली का आनंद लिया तथा भगवान खाटू श्याम के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजन मंदिर समिति के सभी सेवादारों का पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, प्रतीक कंसल, चचा जेपी, विकास गोयल, कन्नू, रजत गोयल, अमरीश सिंघल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...