सोमवार, 6 मार्च 2023

हाईकोर्ट ने कहा : गोहत्या पर रोक का कानून बनाए केंद्र सरकार


लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने केंद्र से गायों को 'संरक्षित राष्ट्रीय पशु' घोषित करने और देश में 'गोहत्या' पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक उपयुक्त कानून बनाने के लिए कहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा, "हमे उम्मीद है केंद्र सरकार गोहत्या पर रोक लगाने और गायों को 'संरक्षित राष्ट्रीय पशु' घोषित करने पर जल्द उचित फैसला लेगी।"

बता दें इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उम्मीद जताई है कि, केंद्र सरकार गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और इसे "संरक्षित राष्ट्रीय पशु" घोषित करने के लिए उचित निर्णय लेगा। न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने 14 फरवरी को कहा, "हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं और सभी धर्मों के लिए सम्मान होना चाहिए। हिंदू धर्म में यह विश्वास है कि गाय दैवीय और प्राकृतिक भलाई का प्रतिनिधि है। इसलिए इसे संरक्षित और सम्मानित किया जाना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...