शुक्रवार, 31 मार्च 2023

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से चार मरे


बुलंदशहर। पटाखा बनाने के दौरान घर में ब्लास्ट से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में बने एक मकान में पटाखे बनाते वक्त  ब्लास्ट में चार लोगों की  मौत हो गई। इस दौरान मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था की जैसे वहां कभी कोई मकान ही नहीं था।

मकान के मलबे में अन्य लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शुरुआत में यह अफवाह थी कि मकान में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है लेकिन फिर बाद में पता चला कि मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। पटाखों में आग लगने से मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...