सोमवार, 13 मार्च 2023

15 मार्च को मेरठ में ऐतिहासिक किसान महापंचायत

 


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 15 मार्च को मेरठ में ऐतिहासिक किसान महापंचायत होगी। धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ, सहारनपुर मंडल के सभी जनपदों से हजारों वाहनों के साथ 20 हजार किसानो का मेरठ की पंचायत में भाग लेने का लक्ष्य दिया गया। गन्ना मूल्य,आवरा पशुओं को लेकर मेरठ की क्रांतिधरा से संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 15मार्च 2023 को मेरठ में किसान महापंचायत का आयोजन कमिश्नरी चौराहा पर किया जा रहा है। 15 मार्च को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत की रूपरेखा तय करने के लिए किया गया। मेरठ के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेरठ, सहारनपुर मंडल के सभी जनपदों से किसान पूरी तैयारी कर रहे है। 

किसान महापंचायत मेरठ में बिजली,गन्ना मूल्य बढ़ाने, गन्ना भुगतान,आवरा पशु,आलू का दाम गिरने एवं स्टोरेज जैसे मुख्य मुद्दे रहेंगे।

 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मेरठ में किसान आंदोलन का नया इतिहास लिखेंगे। पंचायत में 20 लंगर/ भंडारे लगाने का निर्णय लिया गया। भंडारे की व्यवस्था मुजफ्फरनगर,मेरठ, हापुड,बुलंदशहर,बागपत द्वारा किया जायेगा। पंचायत में मेरठ,सहारनपुर,मुरादाबाद के लगभग 20 हजार से अधिक किसान भाग लेगे। 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि मेरठ की किसान महापंचायत किसानो के सम्मान का विषय है। इसमें सभी कार्यकर्ता पूरी जी जान से कार्य करे। किसानो के सभी मुद्दो पर मेरठ से हुंकार भरी जायेगी। किसानो के सम्मान ,स्वाभिमान की रक्षा हेतु सभी किसान मेरठ में भागीदारी सुनिश्चित करें।मेरठ की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमेन गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...