*आज का पंचांग*फाल्गुन 02, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 09,21 फरवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।
*प्रतिपदा तिथि* प्रातः 09:05 तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।
*शतभिषा नक्षत्र* प्रातः 09 बजे तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
*सिद्धि योग* अर्धरात्रोत्तर 03:08 तक उपरांत साध्य योग का आरंभ।
*बव करण* प्रातः 09:05 तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
*चंद्रमा* अर्धरात्रोत्तर 01:11 तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
*आज के व्रत त्योहार* फुलेरा दूज 2023 (मथुरा- वृन्दावन), श्री राम कृष्ण परमहंस जयंती।
*सूर्योदय* सुबह 6;54 पर
*सूर्यास्त* शाम 6:15 पर।
*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 12:12 से 12:58 तक
*राहुकाल* दोपहर 3 बजे से 4:30 तक।
*आज का उपाय* हनुमानजी और भगवान श्रीकृष्ण को फूल में लाल गुलाल लगाकर आज अर्पित करें।
राशिफल
मेषराशि – आज किसी भी मामले में सोच समझकर फैसला लें अन्यथा हानि संभव है।व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा।शत्रु कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं अत: सावधान रहें।
वृष राशि – आज नये योजनाओं का प्रारूप बनेगा,अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है अतः सावधान रहें।नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि – आज परिवारिक विवाद संभव है जिससे तनाव बढे़गा,सामाजिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।खान-पान पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि – आज श्रेष्ठ जनों से लाभ मिलेगा।कार्यसिद्धि होने से पराक्रम बढ़ेगा।व्यापार,व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि – आज परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा।कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।आय से अधिक व्यय न करें।नियम का पालन करें सफल होंगे।
कन्या राशि – आज दिनचर्या में संयम बरतें।कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी।कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।धैर्य रखकर काम करें।
तुला राशि – आज मर्यादा का ध्यान रखें।जीवनसाथी की भावनाओं को ध्यान दें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।व्यापार,नौकरी में वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक राशि – आज कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी।वाणी पर संयम बरतें।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु राशि – आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।व्यापारिक विवादों का निपटारा होने की संभावना है।उपहार एवं सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि – आज समय का ध्यान रखें,तथा परिवार की समस्या को अनदेखा न करें।व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है।व्यसनों को हावी न होने दें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है।
कुम्भ राशि – आज दिन शुभ है,मनोकामना पूरी होगी।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कामकाज में सुधार होगा।वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे ।मौज- मस्ती में समय बीतेगा।
मीन राशि – आज व्यावसायिक मामलों में लाभ संभव है।धर्म में आस्था बढेगी।महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें