शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

गैंगेस्टर अधिनियम पर कार्यशाला संपन्न


मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में गैंगस्टर अधिनियम के विषय पर कार्यशाला चलाकर पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टर अधिनियम के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 03.02.2023 को  रिजर्व पुलिस लाइन के सभारगार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुधीर कुमार( सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक)  द्वारा कार्यशाला में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में 14(1) की कार्यवाही के विषय में तथा जनपद में पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियोगों की विवाचनात्मक कार्यवाही के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजय वर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात श्री अतुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...