गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

7.3 तीव्रता के भूकंप से हिली चीन और ताजिकिस्तान की धरती

 


नई दिल्ली। तजाकिस्तान में गुरुवार सुबह तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि तजाकिस्तान में सुबह 5.37 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। तुर्किये के बाद यह किसी देश में सबसे बड़ा भूकंप है, जिसके झटके चीन तक महसूस किए गए।

चीन में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र चीन और तजाकिस्तान बोर्डर के साथ लगे निकटतम सीमा से करीब 82 किमी दूर था। उन्होंने बताया कि झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में जोरदार झटके महसूस किए गए।

भूकंप से भूस्खलन

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि पूर्वी ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। यूएसजीएस का अनुमान है कि भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है। हालांकि इस भूस्खलन से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हैं। वहीं चीन के शिनजियांग क्षेत्र और ताजिकिस्तान की सीमा के पास लगभग 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...