रविवार, 29 जनवरी 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य और शिवपाल बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें से कई नाम चौंकाने वाले हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा जिन नामों पर हो रही है, वे शिवपाल यादव, आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम हैं। शिवपाल यादव ने पिछले दिनों अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय कराया था। समाजवादी पार्टी में आने के बाद से उनको कोई पद न मिलने की बात लगातार उछाली जा रही थी। विवाद गरमाने के बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिल गया है। अखिलेश यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई है। यूपी के राजनीतिक गलियारों की गतिविधि पर पैनी नजर रखने वाले राजनीतिक पंडितों की मानें तो शिवपाल यादव घाटे के सौदे में चले गए हैं। कभी समाजवादी पार्टी में नंबर दो की भूमिका में रहने वाले शिवपाल को अखिलेश की कार्यकारिणी में पांचवें नंबर पर रखा गया है। इसी को लेकर बहस शुरू हुई है।

फायदे में या घाटे में शिवपाल यादव?

सबसे बड़ी बहस इस मुद्दे पर हो रही है कि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी की ताजा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद फायदे में है या घाटे में। दरअसल, मुद्दे को थोड़ा पहले से समझने का प्रयास करते हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में अपने भाइयों के बीच लगातार पावर बैलेंस किया था। प्रो. रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय राजनीति में रखा और शिवपाल यादव के संगठनात्मक गुणों को देखते हुए प्रदेश की राजनीति में रखा। रामगोपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुलायम सिंह यादव कार्यकाल में भी थे और अखिलेश यादव कार्यकाल में भी बने हुए हैं।  आजम खां के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दूसरा स्वामी प्रसाद मौर्य को भी महासचिव बनाया गया है। सपा नेता स्वामी प्रसादी मौर्य इन दिनों रामचरितमानत पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...