गुरुवार, 26 जनवरी 2023

संजय मित्तल और अशोक बाठला को सम्मानित किया गया




मुजफ्फरनगर। प्रमुख व्यापारी नेता तथा गुड एंड खांडसारी ग्रेन मरचेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा वरिष्ठ भाजपा व्यापारी नेता अशोक बाटला समेत तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस परेड में उनकी सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड में आज सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल तथा अशोक बाटला को भी इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...