शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां भी खतौली सीट से चुनाव लड़ेंगी

 


मुजफ्फरनगर । दंगों का कारण बने चर्चित कवाल कांड में मारे गए मलकपुरा निवासी गौरव की मां सुरेश देवी खतौली उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमाने की तैयारी कर रही है। उनके पति ने आज उनके लिए नामांकन पत्र खरीदा। 

शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहे गौरव के पिता रविंद्र सिंह का आरोप है कि भाजपा ने उनके परिवार के नाम पर खूब राजनीति की है। लेकिन अब तक परिवार को कोई राहत नहीं दिला सके। इसी वजह से परेशान होकर वह जनता के बीच जाकर इंसाफ मांगेंगे। निर्दोष होने के बावजूद अब तक उन्हें अदालती लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...