रविवार, 20 नवंबर 2022

खतौली उपचुनाव में भाजपा झोंकेगी ताकत

 मुजफ्फरनगर। खतौली


विधानसभा में चल रहे हो चुनाव के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लगातार जनपद के दौरे पर रहेंगे, वही मंत्रियों को भी खतौली विधानसभा के उपचुनाव में अपनी ताकत झोंकने के लिए लगा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य सभी मंत्रियों को हाईकमान द्वारा खतौली में चल रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए लगा दिया गया है, वही बात करें 26 नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 28 नवंबर को प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, 29 और 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और वही 2 दिसंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनपद में दौरे पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...