शनिवार, 12 नवंबर 2022

व्यापरियों की समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित


 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि. ) की समन्वय समिति की बैठक  संजय मित्तल के आवास पर नगर अध्यक्ष  अजय सिंघल की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री  श्याम सिंह सैनी के संचालन में संपन्न हुई I बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  अशोक कंसल  नेबताया कि आज हमारे व्यापार मंडल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जन्मदिन हैं, सभी लोगो ने मिलकर उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य कि प्रभु से कामना की I उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 नवंबर 2022 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से पंडित पार्टी लोन, निकट गुंजन सिनेमा, जीटी रोड, कानपुर में आहूत की जाएगी I उनके द्वारा अधिक से अधिक संगठन के पदाधिकारियों को बैठक में जाने का आवाहन किया गया I उन्होंने बताया कि आगामी 24 व 25 दिसंबर 2022 को बरेली में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन व स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ किया जाएगा एवं संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी I उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा रथयात्रा भी प्रत्येक नगर एवं कस्बे में निकाली जाएगी एवं नगर के सभी व्यापारी इन यात्राओं का स्वागत करेंगे I उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव में व्यापार मंडल की भूमिका की विस्तृत चर्चा भी की I उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिशन (UPJA) के जिलाध्यक्ष के रूप में  राजीव गोयल  को निर्विरोध चुना गया I बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण खेड़ा , पंकज अपवेजा , विकास अग्रवाल, हिमांशु कौशिक , अमित मित्तल , आशीष गोयल , हर्षवर्धन बंसल , अलका शर्मा , रोशनी पांचाल , दीपक गोयल  आदि व्यापारी भी इस दौरान मौजूद रहे I

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...