मंगलवार, 8 नवंबर 2022

अल विदा दोस्तों... मुजफ्फरनगर की शिक्षिका ने फेसबुक पोस्ट कर खा ली नींद की गोलियां


मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन इलाके की रहने वाली एक शिक्षिका ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर नींद की गोलियों का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। 

उक्त शिक्षिका ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तों... किसी ने ये सूचना सिविल लाइन थाना प्रभारी को दी। उन्होंने साइबर सेल की मदद से महिला को पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। काफी देर बाद पता चला कि महिला जाट कॉलोनी की रहने वाली हैं। इस पर पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए महिला के घर की तलाश शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला के घर के बारे में जानकारी मिल सकी। घर पहुंचे थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया तो शिक्षिका बेहोशी की हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पोस्ट के बारे में महिला के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक महिला अपने कमरे में बेसुध पड़ी थी। उसने नींद की गोलियां काफी संख्या में खा ली थी। पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। एक घंटे के उपचार के बाद महिला को होश आया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला खतौली ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। उसके बेटे का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इससे वह डिप्रेशन में थी। इसी के चलते यह कदम उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...